RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रुद्र रंग महोत्सव” होली मिलन समारोह अत्यंत भव्यता, के साथ आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च।चंदवा ग्रीन हेवेन रिसॉर्ट में शिव बारात शोभा यात्रा समिति द्वारा आयोजित “रुद्र रंग महोत्सव” होली मिलन समारोह अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रंगों और भक्ति के संगम में शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।शुभाऊ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अबीर-गुलालऔ लगाकर हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के बीचं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा।समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि “रुद्र रंग महोत्सव” समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
महासचिव राजेंद्र तिवारी ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।सचिव आकाश श्रॉफ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में योगदान दिया। झांकी प्रमुख दुर्गेश सिंह एवं सह प्रमुख राधे गुप्ता , सुरक्षा प्रमुख विक्की सिंह आजाद ने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी आदित्य सोनी ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय का दायित्व निभाया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अगिआंव विधायक महेश पासवान , हिन्दू जागरण के सोना लाल, विशाल सिंह, उपमेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह , इंद्रभान सिंह, गुड्डू बाबूआन, रामनवमी समिति के लोग, बुढ़वा महादेव समिति के लोग, विद्यार्थी परिषद, भाजपा के सदस्य, चेता मंदिर के सदस्य, सिद्धनाथ मंदिर के सदस्य, बिंदटोली से झांकी निकालने वाले सदस्य, आरा जिला के जाने माने यूट्यूबीर लोग मीडिया के लोगो का समिति द्वारा सम्मानित किया गया।समिति के अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष मुन्नू सिंह, अमरेंद्र चौबे, विकास गुप्ता, अमित दुबे एवं अभिषेक नंदन उर्फ राजा ने स्वागत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। सचिव राहुल सिंह, राजवीर सोनी एवं धर्मेंद्र सिंह ने आगंतुकों के सत्कार एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती?

rktvnews

50 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

लखीसराय: मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों की लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लातेहार के द्वारा आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment