RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस का किया निरीक्षण।

पश्चिमी चंपारण/बिहार 26 नवंबर।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा आज 26 नंवबर को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैनाटांड़ प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामपुरवा अवस्थित बूथ संख्या 84 एवं 85, राजकीय मध्य विद्यालय, रमपुरवा अवस्थित बूथ संख्या 86 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरवा परसौनी अवस्थित बूथ संख्या 50, 51 पर पहुँच कर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने आदि कार्रवाई का जायजा लिया गया।
नाम जुड़वाने आदि कार्य के लिए मतदान केंद्र पर आए व्यक्तियों से जिलाधिकारी ने फीडबैक लिया और अन्य वैसे लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने को कहा जो अबतक अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वा पाए हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शत-प्रतिशत व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इसके साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप समयबद्ध तरीके से तत्परतापूर्वक कार्यों को निष्पादित किया जाय। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों को और तीव्रता के साथ करने की आवश्यकता है। अगर कोई बीएलओ इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता बरत रहे हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।
उन्होंने निर्देश दिया महिलाओं, 18-19 वर्ष के व्यक्तियों (नए वोटरों) का नाम किसी भी सूरत में नहीं छूटना चाहिए। छुटे हुए महिलाओं का नाम जोड़ने से जेंडर रेसियों में सुधार होगा। जेंडर रेसियो पर विशेष ध्यान दी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कॉलेजों में अभियान चलाया जाय और नए वोटरों को निर्वाचक सूची में शामिल किया जाय।
ज्ञातव्य हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 के सफल क्रियान्वयन एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 28.10.2023 (शनिवार), 29.10.2023 (रविवार), 25.11.2023 (शनिवार) एवं 26.11.2023 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। पूर्व में घोषित विशेष अभियान दिवस के अतिरिक्त दिनांक 02.12.2023 (शनिवार) एवं दिनांक 03.12.2023 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मैनाटांड़ सहित अन्य प्रखंडस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट से नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सीवान जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मोतिहारी:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के 48 लाख लोगों को खिलाई जाएगी सर्वजन दवा : सिविल सर्जन

rktvnews

Leave a Comment