RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत।

बिहान योजना से बदली तस्वीर

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )02मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित अंचलों में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। सुकमा जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से अब दूरस्थ और पहाड़ी ग्रामों में आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना में शामिल ग्रामों में विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है।
जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित रहे पहाड़ी ग्राम गोगुण्डा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिहान योजना ने महिलाओं के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। विद्या महिला संकुल संगठन के अंतर्गत राम स्व-सहायता समूह की सदस्य गंगी मुचाकी ने अपने घर पर ग्राम की पहली किराना दुकान प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन की विशेष पहल से हाल ही में गोगुण्डा में पहली बार विद्युत सुविधा उपलब्ध हुई है। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आधारभूत संरचना और निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। ऐसे सकारात्मक परिवर्तनों के बीच ग्राम में पहली किराना दुकान शुरू होना एक उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक वस्तुओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दुब्बाटोटा क्लस्टर की पीआरपी मंजू कट्टम के मार्गदर्शन से यह पहल साकार हुई। यह प्रयास सामाजिक आत्मविश्वास और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

Related posts

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई. में स्टॉक ट्रेडिंग सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

दरभंगा:बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में दरभंगा प्रमंडल प्राप्त किया प्रथम स्थान :अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: विधायक जी बड़हरा की जनता को आकर बताएं इनकी समस्याओं को ले सदन में क्यों नहीं उठाई एक बार भी आवाज : मनोज सिंह

rktvnews

Leave a Comment