RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)15 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत किया और खुद भी उनके संग होली के रंगों में रंग गए। उनकी सहजता और सादगी ने बच्चों को बेझिझक उनसे मिलने और घुल-मिलकर बातचीत करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने न केवल बच्चों से उनका हालचाल जाना, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साथ ठहाके लगाते हुए हंसी-ठिठोली भी की।
बच्चों ने बताया कि वे पूरे गांव में होली खेलते हुए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, और जब वे वहां पहुंचे, तो मुख्यमंत्री ने भी उनके संग पूरी आत्मीयता से रंग-गुलाल खेला। यह मिलन एक अनोखे उल्लास का प्रतीक बन गया, जिसमें प्रेम, स्नेह और भाईचारे के रंग घुल गए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली मेल-जोल, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में भाईचारे को और भी मजबूत करता है। इस तरह के उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।
गांव के बच्चों के उत्साह और मुख्यमंत्री की आत्मीयता ने इस होली को और भी यादगार बना दिया। यह अवसर केवल रंगों का नहीं था, बल्कि उसमें अपनत्व, स्नेह और खुशियों के अनगिनत रंग घुले हुए थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला आधार निगरानी समिति से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:बजट 2025—26 में राजस्थान पर्यटन को लगेंगे पंख, कला संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा! आईफा अवार्ड्स के आयोजन से होगी विश्व स्तरीय ब्रांडिंग, बजट में ग्रामीण पर्यटन को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश।

rktvnews

हल्द्वानी:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

rktvnews

संस्कृति पर्व का अप्रतिम विशेषांक चक्रस्थ अयोध्या!अयोध्या आंदोलन की नायिका साध्वी रितंभरा ने किया लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देने हेतु जिला अनुकम्पा समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment