RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: धुआं छोड़ रही मोदी सरकार ,नहीं हैं कहीं विकास का काम: सुदामा प्रसाद

सांसद ने पीएम द्वारा समय दे कृषि हित के सवाल पर सांसद प्रतिनिधियों से नही मिलने पर जताई चिंता।

प्रेस वार्ता कर किसानों के हितों को अनदेखा करने पर प्रकट किए विचार।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 दिसम्बर।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय ( डैम) के निर्माण व नहरों के आधुनिकीकरण के सिलसिले में भाकपा माले के नेतृत्व में सांसद राजा राम सिंह (भाकपा माले), सुदामा प्रसाद(भाकपा माले), मनोज कुमार(INC), सुरेंद्र प्रसाद यादव(राजद), सुधाकर सिंह(राजद) के साथ 18 दिसंबर 2024 को प्रधान मंत्री से मिलने का समय लिया गया था। लेकिन प्रधान मंत्री 40 मिनट इंतेज़ार कराने बाद भी मिलने के लिए नहीं आते है। यह शाहाबाद के किसानों का अपमान है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के पास जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय नही है यह आहत करने वाली बात है। जबकि सोन नहरों से आच्छादित बिहार के आठ जिले रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, पटना, कैमूर, बक्सर और गया जिले जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है और देश के बहु – फ़सली क्षेत्रों में से है। यहाँ पर्याप्त पानी न जाने के कारण हर साल सूखा पड़ जाता है। यहाँ के किसान डैम के पानी के ऊपर ही निर्भर रहते है। सोन नहर ही इस इलाके के जल जीवन हरियाली का आधार है इसका मीठा पानी मछली समेत लाखों जीवों, मनुष्यों, वनस्पतियों व पेड़ पौधों के जीवन का आधार है। सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण व नहरों के आधुनिकीकरण, जो इस इलाके को जीवन देने का काम करेगी।
उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार खूब शोर कर रही हैं और खूब धुंआ छोड़ रही है लेकिन कोई विकास का काम नही हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सदन चलाने की सरकार की ओर से कोई पहल नही किया गया। सरकार नही चाहती है कि लोकहितों के मुद्दे सदन में नही उठे। देश केवल गाय – गोबर और हिन्दू – मुस्लिम में फसे रहें।

किसानों की जमीन का उचित मुआवजा मिले, नही तो अधिग्रहण नही होने देंगे किसान:सांसद

प्रेस – वार्ता के पूर्व सांसद द्वारा जनसंवाद आयोजित किया गया जिसमें जिसमे विभिन्न सवाल लेकर जनता पहुंची। भेलाई गांव के दर्जनों किसान पहुंचे जिन्होंने कहा कि रेलवे के लिए जमीन अधिग्रहण में रजिस्ट्री के अनुसार मुआवजा नही मिल रहा है। 20 लाख की जमीन का मुआवजा मात्र 2 लाख दिया जा रहा है। जो नियमाकुल नही है।
उन्होंने कहा कि किसानों के जमीन का उचित मुआवजा देना होगा नही तो किसान सड़क पर आ कर सरकार को चलने नही देंगे।
कृतपुरा कोइलवर के महादलित 6 परिवार को जमीन का मिला पर्चा लेकिन कब्जा नही है। वार्ड नंबर 43, 45 नागरिक जल जामव से निजात व नाली निर्माण के लिए पहुंचे थे। इनके आलावें कई जमीन , बिजली, पुलिस थाना सहित दर्जनों तरह के मामले लेकर आये। मौके पर ही अधिकरीयों से बात कर के हल किया गया।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया माही नेशनल को-आपरेटिव फेडरेशन आफ FPO’s के कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

वैज्ञानिक अनुसंधान सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने से चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी: राष्ट्रपति

rktvnews

बक्सर:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

समस्तीपुर :डाॅ लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

rktvnews

उत्तरकाशी के रेस्क्यू में सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना एक बेहतर शासन व्यवस्था का है सूचक: राजेश सिंह

rktvnews

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment