RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व मेयर सुनील कुमार के जन्म दिवस पर 21 सदस्यों ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मार्च।प्रताप इंटरनेशनल प्लस टू विद्यालय के संस्थापक, पूर्व मेयर सुनील कुमार के 47 में जन्म दिवस पर 21 शुभेच्छुओं ने रक्तदान कर जन्म दिवस को यादगार बनाया। आयोजन को जीत प्रताप सिंह उर्फ वीर प्रताप,सदस्य निदेशक मंडल, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ना रोड की तरफ से अपने पिता सुनील कुमार के जन्मदिन को रक्तदान कराकर पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित किया। इन्होंने बताया कि पिता श्री लंबे समय से सामाजिक सेवा में रहे हैं , कमजोर और गरीबों के प्रति मददगार रहे हैं। उनके ही बताए गए मार्ग पर विद्यालय परिसर में शिक्षक और निर्देशक की उपस्थिति में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ। रक्तदान समाज सेवा का सबसे उत्तम माध्यम है। रेड क्रॉस की ओर से सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह संरक्षक सह ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा की उपस्थिति रही। सुनील कुमार ने अपने 47 वा जन्मदिवस पर रक्तदान दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। रक्तदान से बड़ा दूसरा और कोई दान नहीं हो सकता है।रेड क्रॉस के परिवार की तरफ से सुनील कुमार को फ्लावर बुके देते हुए जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।रेड क्रॉस के लैब टेक्नीशियन प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, मनोज शाह एवं राजेश कुमार सिंह, सागर कुमार तथा संतोष राम, रंजीत राय की रही। रक्तदान करने वालों में सुनील कुमार,जीत प्रताप सिंह, सुनील कुमार राय, सोनिया क्षेत्री, उर्मिला छेत्री,अमन कुमार,आयुष कुमार सिंह, अश्वनी कुमार ,निखिल देव, रवि रंजन, अनिल कुमार, आकाश कुमार सिंह,सूर्यकांत, अंकित राज, सागर कुमार, गोपी राम, रवि रंजन, अनुपम प्रकाश सिंह ,अमन कुमार, विकास पटेल आदि रहे।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ :जब लड़खड़ाती आवाज़ में जवान नरेंद्र ने बयां की शौर्य की दास्तान, सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री, दी एक लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:22 नवंबर 23

rktvnews

जयपुर:4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान: कल्चरल डायरीज में सजी ताल वाद्य कचहरी….।

rktvnews

Leave a Comment