RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा जं पर प्लेटफॉर्म की कमी, यात्रियों और ट्रेनों का बढ़ रहा दबाव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 फरवरी।आरा जं पूर्व मध्य रेल का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है जहां से भोजपुर ही नहीं आसपास के जिले के कई यात्री अपने गंतव्य स्थानों की यात्रा करते हैं। आरा से अभी भी कई स्थानों के लिए ट्रेनों की कमी बनी हुई है। नतीजा यह है कि यात्रियों को कई किलोमीटर दूर जाकर ट्रेनें पकड़नी पड़ती है। इससे यात्रियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ती है साथ ही आरा जं के राजस्व में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही। हावड़ा छोर पर पूर्व दिशा में स्थित मालगोदाम को कुल्हड़िया शिफ्ट करने की योजना पर कई बार घोषणा हुई पर अब तक कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा। कुल्हड़िया में मालगोदाम बनकर तैयार है पर आरा से अबतक शिफ्ट नहीं किया जा सका है। मालगोदाम की जगह यात्री प्लेटफॉर्म बनाए जाने की चर्चा कई बार हुई पर कोई ठोस परिणाम दिखता नजर नहीं आ रहा। अगर मालगोदाम की जगह नया यात्री प्लेटफॉर्म बन जाता है तो कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे भागलपुर इंटरसिटी, पटना पुरी, हावड़ा जनशताब्दी जैसी ट्रेनों का विस्तार आरा तक संभव हो जाएगा। नेउरा – जटडुमरी लाइन का निर्माण अंतिम चरण में है इसके बाद आरा जं पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई पैसेंजर ट्रेनों को आरा जं से खोलने की योजना है जिसमें धनबाद तक सीधी ट्रेन सेवा के बारे में भी अटकलें लगाई जा रही हैं। आरा जं पर प्लेटफॉर्म की कमी की वजह से रात्रि में कई पैसेंजर ट्रेनों को बगल के स्टेशनों पर खड़ा किया जाता है अथवा शंट किया जाता है। नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। यात्रियों और नागरिकों का मानना है कि आरा जं स्थित मालगोदाम अब शहर के बीचोबीच आ गया है। इस वजह से वायु प्रदूषण और रोड जाम की समस्या आम हो गई है। यात्री संगठनों ने स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद और विधायक संजय सिंह टाइगर से समाचार पत्र के माध्यम से मालगोदाम को कुल्हड़ियां स्थानांतरित कर मालगोदाम की जगह नए यात्री प्लेटफॉर्म के निर्माण की मांग की है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा में आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ऐतिहासिक निर्णय और नीतियों से प्रदेश में हुई परिवर्तन के नये दौर की शुरूआत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’

rktvnews

जिन बच्चों को सुनने व बोलने में दिक्कत, उनका होगा निशुल्क ऑपरेशन !डीसी मोनिका गुप्ता का आह्वान, ऐसे बच्चों की पहचान कर रेडक्रॉस समिति में करवाएं पंजीकरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment