RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

3 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 87.36 करोड़ रूपए का सीधा हस्तांतरण!जिला कलक्टर ने की 3 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 2 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत 5 लाख 91 हजार 730 लाभार्थियों के बैंक खातों में 87 करोड़ 36 लाख 56 हजार 750 रूपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 12 बजे आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
इसी सिलसिले में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 जुलाई को पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ टाऊन में प्रस्तावित जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से इस लाभार्थी उत्सव को सफल बनाकर सभी पात्र बालक-बालिकाओं को पालनहार योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। इसी सिलसिले में रविवार को मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में वीसी का आयोजन हुआ। जिसमें जिले में कलक्ट्रेट सभागार से जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, एडीएम प्रतिभा देवठिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहायक निदेशक विक्रम शेखावत और एपीआरओ राजपाल लंबोरिया जुड़े ।
प्रदेश में अनाथ, देखरेख व संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बालक और बालिकाओं की परिवार के अंदर ही समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए पालनहार योजना संचालित है। योजना के तहत इन बच्चों का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति को बच्चों की शिक्षा, खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में पालनहार योजना में 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए प्रतिमाह दी जाने वाली सहायता राशि 500 रूपए से बढ़ाकर 750 रूपए प्रतिमाह तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग को देय एक हजार रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार द्वारा अब तक 2516 करोड़ रुपए व्यय कर 6.86 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इन जिलों में इतने लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण।
लाभार्थी उत्सव के दौरान अजमेर जिले के 29,377, अलवर के 33,649, बांसवाड़ा के 16,034, बारां के 9,037, बाड़मेर के 21,035, भरतपुर के 27,599, भीलवाड़ा के 22,021, बीकानेर के 14,159, बूंदी के 11,807, चित्तौड़गढ़ के 13,446, चूरू के 12,923, दौसा के 29,004, धौलपुर के 17,207, डूंगरपुर के 13,294, हनुमानगढ़ के 11,629, जयपुर के 36,892, जैसलमेर के 4,651, जालोर के 17,048 तथा झालावाड़ के 13.750 लाभार्थियों के खातों में लाभ हस्तांतरित किया जाएगा।
इसी प्रकार झुन्झुनूं के 13,458, जोधपुर के 33,406, करौली के 17,323, कोटा के 11,329, नागौर के 30,284, पाली के 18,744, प्रतापगढ़ के 8,214, राजसमंद के 13,728, सवाई माधोपुर के 10,018, सीकर के 15,503, सिरोही के 13,581, श्रीगंगानगर के 14,146, टोंक के 14,831 और उदयपुर के 22,963 लाभार्थियों को लाभ का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया जाएगा।

पालनहार योजना की पात्र श्रेणिया।

अनाथ बच्चे, न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दण्ड आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही विधवा माता के बच्चे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, एच. आई. वी. एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चे, विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चे, पेंशन प्राप्त कर रही तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला के बच्चे, सिलिकोसिस पीड़ित माता-पिता के बच्चे,

अनुदान राशि का यह है प्रावधान।

अनाथ श्रेणी के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह और 6-18 आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के अनुसार पालनहार योजना में अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए 500 रपए के स्थान पर 750 रुपये प्रतिमाह और 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 1000 रुपए के स्थान पर 1500 रुपये प्रतिमाह बढ़ी हुई सहायता राशि मिलेगी। यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से लागू होगी। साथ ही कपड़े, स्वेटर, जूते आदि के लिए हर वर्ष 2000 रपये अतिरिक्त मिलेंगे। (विधवा और नाता श्रेणी को छोड़कर) । इस योजना की सबसे जरूरी शर्त यह है कि बच्चों का आंगनबाड़ी या विद्यालय जाना अनिवार्य है।

Related posts

बक्सर: पथ निर्माण विभाग सचिव की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में संगीत और नृत्य का संगम : “श्रुति मंडल” ने मोहा मन।

rktvnews

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आधुनिक पीढ़ी के पहले समुद्रगामी गश्ती जहाज (एक्स-जीएसएल) के निर्माण कार्य का 03 मई, 2024 को औपचारिक शुभारंभ।

rktvnews

पटना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

एसडीपीओ ने किया करनामेपुर ओपी का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment