RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का समापन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)20 फरवरी।13 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जरमुंडी,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामा,महिला महाविद्यालय छात्रावास संख्या 1 एवं महिला महाविद्यालय छात्रावास संख्या 2, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय काठीकुंड, एसपी कॉलेज गिधनी होस्टल दुमका सहित अन्य द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हिजला मेला की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मेले की वास्तविक सफलता इसी में निहित है कि बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से इसमें भाग लेने आ रहे हैं और अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिजला मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह यहां की आत्मा, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। यह मेला हमारी लोक परंपराओं, जनजातीय कला, नृत्य और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित रखने का माध्यम बन गया है।
उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों, कर्मियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि आयोजन के दौरान कोई कमियां रही होंगी तो उन्हें गंभीरता से चिन्हित कर आगामी वर्षों में दूर किया जाएगा, ताकि मेला और भी बेहतर स्वरूप में आयोजित हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि हम सबका संकल्प है कि मेले की गरिमा, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता को अक्षुण्ण रखते हुए इसे नई पहचान दी जाए। हमारा प्रयास रहेगा कि हिजला मेला राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और दुमका की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित करे।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि हिजला मेला हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान और विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है। जिस प्रकार हर वर्ष लोगों की सहभागिता बढ़ रही है, वह इस आयोजन की लोकप्रियता और सामाजिक जुड़ाव का प्रमाण है।
उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति के साथ-साथ शिक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। पढ़ाई ही वह आधार है, जो समाज को आगे बढ़ाती है और नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाती है। शिक्षित युवा ही अपनी परंपराओं को समझकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने भी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 से संबंधित स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया।
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 में घड़ा उतार प्रतियोगिता में चांदो पानी मुरु टोला के टीम ने प्रथम प्रयास घड़ा उतारकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस दौरान घड़ा उतार प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों का जिला प्रशासन द्वारा हौसला बढ़ाया गया।

Related posts

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे रैन बसेरा का उद्घाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।

rktvnews

एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं कक्षा के सफल विद्यार्थियों दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

इंसाफ मंच के राज्य सचिव द्वारा दिया गया बयान समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करनेवाला!ऐसे संगठनो पर रोक लगनी चाहिए- दुर्गा राज

rktvnews

Leave a Comment