RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बच्चों की सुविधा हेतु डिजिटल पुस्तकालय का किया शुभारंभ।

नगर पुस्तकालय में अध्यनरत बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को किया गया सुदृढ़ व बेहतर।

नगर पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों को सुविधा, सुरक्षा के साथ पढ़ाई के अनुकूल माहौल प्रदान करने का किया गया है प्रयास।

डिजिटल लाईब्रेरी का मुख्य उदेश्य बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा और ज्ञान तक पहुँच प्रदान करना हैःउपायुक्त

सोशल मीडिया के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही तरीके से करें उपयोगःउपायुक्त

जिला प्रशासन का प्रयास है कि यहां आने वाले बच्चे डिजिटली साक्षर हों, सुरक्षित हो, स्वाबलंबी बनेंः उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)22 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बुधवार को नगर पुस्तकालय में बच्चों के सुविधा के अनुरूप डिजिटल लाईब्रेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए एसबीआई के सीएसआर मद के सहयोग से डिजिटल लाईब्रेरी का अधिष्ठापन किया गया है। इस डिजिटल लाईब्रेरी में बच्चों की सुविधा हेतु बैठने की व्यवस्था और 10 कंप्यूटर सेट व प्रिंटर प्रदान करते हुए कम्प्युटर लैब को आवश्यक सुविधा के साथ बनाया गया है, ताकि नगर पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिले। साथ ही पूर्व से ही इंटरनेट की सुविधा यहां उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावे बच्चों की सुविधा हेतु आने वाले दिनों में एक फ्लोर का मोर्डनाइजेशन किया गया, जिसमें क्यूवीकल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, ताकि बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिले। साथ ही हमारे जिला स्तर के अधिकारियों, बैंक, रेलवे व अन्य विभागों के अधिकारी बच्चों से आकर इंटरेक्ट करेंगे, ताकि उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन दिया जा सके। वहीं जल्द ही आवश्यक पुस्तकें व प्रतियोगिता से जुड़ी किताबें पुस्तकालय को मंदिर निधि से मुहैया करायी जायेगी। इसके अलावे इस कड़ी में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी तलों पर 19 सीसीटीवी कैमरा व एक बड़े स्क्रीन का अधिष्ठापन कराया गया है। साथ ही पुस्तकालय के अंदर व बाहर बच्चों के सुविधा अनुरूप बेहतर लाईटिंग हेतु एलईडी लाईट का अधिष्ठापन नगर पुस्तकालय में किया जायेगा। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुविधाओं हेतु पुस्तकालय परिसर मे शौचालय, की व्यवस्था भी दुरूस्त की जाएगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं एसबीआई के अधिकारी व डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

मोतीहारी:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी राधा चरण साह ने बखोरापुर में मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

rktvnews

सारण:शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ उषा किरण खान के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भारत के दारासिंग खुराना बने दुनिया के दूसरे व्यक्ति जिन्हे ‘कॉमनवेल्थ ईयर ऑफ यूथ चैंपियन’ के लिए नियुक्त किया गया।

rktvnews

Leave a Comment