RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, द्वीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने रोजगार मेला में आये युवक/युवतियों को दी शुभकामनायें, सभी को स्कील डेवलपमेंट पर फोकस करने की कही बात।

चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 फरवरी।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा आज गढ़वा जिले के चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, में दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत्त रूप से रोजगार मेला में आये पांच बेरोजगार युवतियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड राँची के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, गढ़वा के द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियाँ उपलब्ध कराईं, जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेस बिरसा स्किल सेंटर, चिनिया, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं। इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पद यथा- Sales Officers, Accountant, Data Entry Operator, Computer Operator, IT Executive, Nursing TUTOR, Clerk, Professor, Lecturer, Mobilizer, Electrician, Security Guard, Trainer, Sewing Machine Operator, Helper, Gardener, Driver, Cook, SO, SFO आदि पदों से संबंधित गढ़वा, पलामु, चतरा, बैंगलोर, हैदराबाद आदि के लिए कुल लगभग 2551 रिक्ति उपलब्ध कराई गई, जिसके विरुद्ध कुल 500+ बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। कुल 121 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर कुल 73 लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किये गयें। योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया।
उक्त रोजगार मेले के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि द्वारा मेले में भाग लिए युवक यूवतियों को शुभकामनाएं दी गई एवं रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों युवत्तियों को रोजगार से जोड़ा सके। उन्होंने मेले में आए बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से आप देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाली गई रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठाएं। इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार सृजन हेतु मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
रोजगार मेले में उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां तथा अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून, 2024

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

जन सुराज पार्टी की घोषणा से पहले PK का बड़ा वादा…!

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment