RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने बागपत चीनी मिल का किया निरीक्षण व अधिकारियों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 सितंबर।आज जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह,ने बागपत सहकारी चीनी मिल्स लि., बागपत का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मिल को संचालित अवस्था में कर लिया जाए रिपेयरिंग कार्य लंबित न रखा जाए ,उन्होंने मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने गत वर्ष चीनी मिल मे आयी समस्याओं के संबंध मे जानकारी ली और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करी जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्षो से अच्छा मिल का संचालन हो किसानों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो । जिलाधिकारी ने पेराई सत्र 2023-24 अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक चलने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चीनी मिल गेट व बाह्य क्रय केन्द्रो पर किसी भी किसान को कोई समस्या न रहे, सभी कर्मचारी कृषको के साथ मृदु भाषा का प्रयोग करें किसानों का सम्मान करें उनके बैठने उठने की व्यवस्था हो, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए तथा जो भी किसान आए उनकी समस्याओं को सुने और तत्काल समाधान कराये। क्षेत्र का कोई भी किसान बागपत चीनी मिल से परेशान या पीड़ित नहीं होना चाहिए जनपद बागपत में 1लाख 27हज़ार गन्ना किसान है । चीनी मिल के सभी अधिकारी समय-समय पर गेट व बाह्य क्रय केन्द्रो का भ्रमण करेंगे और किसानो की समस्याओं को जानेंगे, जिससे किसानो और चीनी मिल के बीच अच्छा समन्वय स्थापित होगा। साथ ही चीनी मिल को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी सदैव अपने कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखे, जिससे कर्मचारी चीनी मिल के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्भन करें उन्होंने निर्देश दिए की पारदर्शिता के साथ कार्य करें किस को मुख्य प्राथमिकता दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा गन्ना किसानों के हित में जो मिल अच्छा कार्य करेंगे उनके अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, मुख्य अभियंता एस के वर्मा ,चीफ केमिस्ट पीके मित्तल, मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती सहित आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

देवघर:नगर निगम अन्तर्गत नरेन्द्रदेव भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उपायुक्त हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ के मद्देनज़र जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी ने की बैठक।

rktvnews

9 मार्च23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक ।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अक्टूबर 24

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी है चन्द्रभागा नदी के चैनलाइजेशन से संबंधित बैठक में हुई शामिल।

rktvnews

Leave a Comment