RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बखोरापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ,हजारों लोग हुए लाभांवित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 फरवरी।समाजसेवी अजय सिंह के पिता स्व. रामाधार सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर बखोरपुर निवास स्थान के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा, वस्त्र वितरण एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम गणमान्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उद्घाटन अजय सिंह की माता देव कुमारी देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अजय सिंह,मेयर इंदु देवी तथा पद्मश्री से सम्मानित भीम सिंह भवेश,पूर्व डिप्टी मेयर मालती देवी,मुन्नू सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मेदांता पटना से चिकित्सकों के टीम उपस्थिति रही और जन सेवा में विशेष रुचि दिखाई।मेदांता हॉस्पिटल के आर्थोलॉजिस्ट,जनरल फिजिशियन,दृष्टिपुंज हॉस्पिटल की टीम द्वारा आंखों की जांच,दांतों की जांच,डॉ. रंजन (लैप्रो/ऑन्को सर्जन) द्वारा दूरबीन विधि से ऑपरेशन एवं कैंसर की डा पूजा कुमारी द्वारा महिलाओं की जांच की गई।अजय सिंह ने कहा कि समाजसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की है।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधिमंडल के राजदूतों और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ वार्तालाप किया।

rktvnews

6.50 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘बवाल’!

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम मतदाताओं से विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment