RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: IEVP डेप्युटी हेड स्टीवन डी विडले ने मतदान केंद्रों और जिला नियंत्रण कक्ष का किया भ्रमण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 नवंबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर IEVP कार्यक्रम के तहत बेल्जियम के मिशन डेप्युटी हेड स्टीवन डी विडले द्वारा भोजपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं समाहरणालय सभागार स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले में मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की सराहना की।
उन्होंने भोजपुर जिले में मतदान को सुचारू, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक है और उन्होंने सभी मतदाताओं तथा निर्वाचन अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

भोजपुर:सृष्टि विस्तार की कथा श्रोताओं के लिए ज्ञानवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट!राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने वायुसेना के शौर्य को सराहा।

rktvnews

भोपाल मानव संग्रहालय में 12 मई से एक माह तक “चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप”

rktvnews

देवघर:इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ; उपायुक्त ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:मैनुदीन खान संगीत समारोह में बही संगीत की गंगा।

rktvnews

NCC कैडेटों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कराया गया योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment