
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फरवरी।सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास गत दो दशकों से बाल एवं महिला अधिकार संरक्षण हेतु निरंतर न्याय के लिए प्रयासरत है। संस्था अपने निरंतर जमीनी कार्यों के साथ, समय-समय पर आवश्यक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रहती है,। इसी कड़ी में Access to Justice परियोजना के तहत Just Rights for Children एवं दिशा एक प्रयास के साझा प्रयास से संचालित सप्त दिवसीय चार पहिया जागरूकता रथ अभियान के चौथे दिवस को नई ऊर्जा मिली। बुधवार को इस अभियान को जिला परियोजना प्रबंधक, कुमार रोहित और जिला मिशन समन्वयक मोहम्मद तैय्यब अहमद ने महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर दिशा एक प्रयास की सचिव डॉ. कुमारी सुनीता सिंह एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास निगम से जिला परियोजना प्रबंधक कुमार रोहित, जिला मिशन समन्वयक मोहम्मद तैय्यब अहमद, केंद्र प्रशासक अनुपमा श्रीवास्तव, जेंडर स्पेशलिस्ट कल्याणी कुमारी, केस परामर्शी गुड़िया कुमारी, केस वर्कर अंजू कुमारी एवं सविता कुमारी, लेखा सहायक मो० नौशाद आलम, डाटा ऑपरेटर अमोद कुमार, एमटीएस जैकी राज एवं अन्य कर्मी के साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।संस्था द्वारा बताया गया कि यह जागरूकता रथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में भी मार्गदर्शन देगा।महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, भोजपुर बिहार सरकार कार्यालय से सप्त दिवसीय जागरूकता रथ अभियान के चौथे दिवस को मिली नई गति।
