RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)17 फरवरी।उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीम), एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, एसडीएम, डीएमओ एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी रहे मौजूद, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए स्वर्णरेखा नदी पर बागूनहातु बारीडीह में नदी के बीच नाव के माध्यम से बालू की अवैध खनन की शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण मामले पर रेलवे को साइड का बाउंड्री करने अथवा खनिज को ढकने हेतु कार्रवाई कराने का निर्देश प्रदूषण बोर्ड को दिया गया। गुड़ाबान्दा सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित बंगला ईट भट्ठा संचालकों को गैर व्यवसायिक उपयोग हेतु 10 हजार तक ईट निर्माण की निर्धारित सीमा का पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को संचालकों के साथ बैठक कर संबंधितों को निर्देशित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने गत माह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए खनन पदाधिकारी को बालू की कालाबाजारी, अवैध स्टॉक की रोकथाम के लिए अभियान चला कर कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जब्त लघु खनिजों की नीलामी कराकर राजस्व बढ़ाने का निदेश दिया। साथ हीं सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी अधिष्ठापन कराकर निगरानी करने तथा हर उठाव का चलान निर्गत करवाने का निदेश दिया। पुल पुलिया के आस पास नदियों से बालू उठाव न हो इसके लिए औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया। सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निदेश दिया। वैध बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया जल्द पुरा करने, जब्त बालू व अन्य खनिजों की नीलामी करने एवं ग्राम सभा से सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों खनन, पुलिस, वन, परिवहन एवं प्रदूषण नियंत्रण को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त रुख अपनाएगा।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी शब्बा आलम अंसारी, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा,, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएमओ सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

बदली हुई न्याय की देवी से क्या सचमुच बदलेंगे हालात?

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धियों को लेकर उदवंतनगर मंडल के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 : चुनौतियों से आगे बढ़ने की जिद का अवसर।

rktvnews

उज्जैन:भारत नेपाल मैत्री ट्रेन दोनो देशों की आध्यात्मिक भावनाओं को जोड़ेगी :सांसद उमेशनाथ महाराज

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

Leave a Comment