RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली:जिले में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 20 मार्च।जिले में मंगलवार को स्वीप गतिविधि अंतर्गत सभी प्रखंडों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में राजापाकर प्रखड में भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पधाधिकारी महुआ एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा महुआ एवं देसरी प्रखंड अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े महिलाओं ने हाथो में मेंहदी से जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखकर लोगो को मतदान में भाग लेने हेतु साकारात्मक संदेष दिया। साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अन्तर्गत संचालित बुनियाद केन्द्र बिदुपुर, पातेपुर एवं महनार में दिव्यागजनों के द्वारा बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल रैली निकालकर लोगो से मतदान में अपनी पूर्ण भागीदारी निभान हेतु अपील की गयी, इसके अतिरिक्त बी0एम0डी0 कॉलेज, दयालपुर एवं देवचन्द्र कॉलेज, हाजीपुर के छात्र/छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उसमें सफल छात्रो को पुरस्कृत भी किया गया। लोगो से मतदान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आई0सी0डी0एस0 के सेविका/सहायिका के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर “नागरिको की है पहचान सबसे पहले मत का दान” एवं “सबका यह अरमान है करना सभी को मतदान है” स्लोगन का रंगाली बनाकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, भगवानपुर के द्वारा निर्वाचन के क्रमिक विकास को Wall of Democracy के माध्यम से लोगो को जागरूक कर मतदान के महत्त्व से अवगत कराया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना।

rktvnews

राजस्थान:रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा।

rktvnews

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट को पुरस्कार सम्मान।

rktvnews

छत्तीसगढ : मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन- मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment