
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 फरवरी।राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 के पांचवें दिन मंगलवार को सिदो-कान्हू कला मंच पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता संथाली भाषा के वरिष्ठ साहित्य कार चुण्डा सोरेन (सिपाही) ने किया l
कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए दिग्गज कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने हिंदी, बंगला, भोजपुरी, संथाली, अंगिका, अंग्रेजी एवं खोरठा भाषा में काव्य पाठ कर भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में डॉ. रामचंद्र राय, डॉ. सत्यनारायण भट्टाचार्य, प्रो. प्रवण कुमार चट्टोपाध्याय, डॉ सी. एन. मिश्र, कमलाकांत सिन्हा, डॉ. मनोज घोष, अमरेंद्र सुमन, विद्यापति झा, रघुनाथ हाँसदा, सुहागिनी टुडू, श्यामन हाँसदा, अनुपम वर्मा, सुजाता कुमारी सहित अन्य कवि एवं कवियत्रियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के पाठ से श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।
कवि सम्मेलन में उपस्थित साहित्य प्रेमियों एवं श्रोताओं ने देर शाम तक काव्य रस का आनंद लिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंन्डुलना तथा कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल अमिताभ बच्चन सोरेन ने कवियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया l
