RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा की खुराक खिला किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 फरवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के द्वारा आज इटाढी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिकटोना पंचायत अतरौना के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 पर स्वयं बच्चों को फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा की खुराक खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को दवा का सेवन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन से अपील किया गया कि वे किसी भी भ्रांति में न पड़ें और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही दवाओं का सेवन अवश्य करें।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी जो कि हाथीपांव के नाम से जाना जाता है, मच्छर के काटने से होती है। यह दिव्यांगता करने वाली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी बीमारी है, जिसके कारण इसे काफी गंभीर माना जाता है , इस बीमारी का पता चलने में 5 से 15 वर्ष तक लग जाते हैं, इस बीमारी से बचाव के लिए साल में सिर्फ एक बार फाइलेरिया रोधी दवा से ही बचाव संभव है।
जिले भर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 24 फरवरी 2026 तक एमडीए कार्यक्रम बक्सर जिला के प्रखंडों में प्रारंभ किया गया है।
यह दवा दो वर्ष से छोटे बच्चों, गर्भवती महिला एवं अत्यधिक बीमारी बीमार वयस्क को छोड़कर सभी लोगों को खाना है।
भरपेट नाश्ता एवं खाना खाने के बाद ही इस दवा का सेवन करना है इसका विशेष ख्याल रखना है।
जानकारी दी गई कि यह दवा आशा कार्यकर्ता, एएनएम के द्वारा घर-घर जाकर खिलाया जा रहा है।

Related posts

केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान!अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग।

rktvnews

मोटा अनाज आधारित उत्पादों को बढ़ावा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:सत्कर्म का संदेश देती हैं भगवद्गीता:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment