RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान!अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 11 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 10 नवंबर तक 59 हजार 031 वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया है।
इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 2 लाख 25 हजार 616 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 अधिकारियों-कर्मचारियों और 67 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग में सेवारत शासकीय सेवकों को मतदान के दिन ऑन ड्यूटी होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होने के कारण डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है।

Related posts

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए तीसरे ‘उम्मीदवार ओपन हाउस’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर : राजद नेता ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

इतिहास में पहली बार घग्घर से आईजीएनपी में स्थानांतरित किया जा रहा पानी!तटबंधों कि सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के कार्यों कि प्रगति हेतु जिला कलक्टर ने ली बैठक।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

भोजपुर: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया मौजमपुर में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़:पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य पालन से जुड़े लाभुकों को केसीसी के लाभ से करें आच्छादित : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment