RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)04 नवंबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:आमनेर नदी के किनारे मड़ौदा गांव में ग्यारहवां गीत यामिनी संपन्न।

rktvnews

मुंबई में आयोजित ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सम्मान समारोह’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

खबरें अखबार की..! : पारुल जैन

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

एडिप योजना अंतर्गत निशुल्क उपकरण वितरण समारोह आयोजित,कुल 2494 दिव्यांगजन लाभान्वित!दिव्यांग जनों को सक्षम और स्वावलंबी बनाना लक्ष्य:ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

rktvnews

रूक्मणी श्रीकृष्ण विवाह ,वैदिक रीति से संपन्न:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment