
जगदीशपुर मे हुआ आयोजन ।
जगदीशपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश के आलोक मे विधान सभा स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों मे निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) का गठन किया जाता है। निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकार एवं कर्तव्य तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देना है। निर्वाचन साक्षरता क्लब(ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों मे निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

इसी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 197- जगदीशपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्वारथ साहू +2 विद्यालय एवं राज्य संपोषित कन्या +2 विद्यालय जगदीशपुर मे निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्य, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्वाचन मे सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी के संबंध मे जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने मे उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया एवं क्विज का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर अमरेंद्र कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जगदीशपुर तौकीर किब्रिया, दोनों विद्यालय के प्राचार्य, ELC कॉर्डिनेटर तथा विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।
