RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा का तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को आरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने किया। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था और पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। यात्रा में जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।यात्रा के दौरान अचानक सुहानी बारिश शुरू हो गई। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह और उमंग कम नहीं हुआ। ठंडे और खुशनुमा मौसम के बीच लोगों ने बारिश के साथ तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पूरे उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

Related posts

भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज इंजन सौंपे।

rktvnews

बक्सर: उत्साहपूर्वक मना एथनॉल प्लांट का स्थापना दिवस।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक – मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय से उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दिये निर्देश।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत अवैध बालू लदे 3 नावों और 2 पोकलेन सहित 9 बालू तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment