RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पार्क का जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को वीर कुंवर सिंह पार्क का उद्घाटन किया। पार्क बिल्कुल नए स्वरूप और सज धज कर एक आकर्षक केंद्र बन चुका है। यह जिले का एक आकर्षक और ऐतिहासिक केंद्र का रूप ले चुका है। जिसमें आधुनिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतर संयोजन देखने को मिल रहा है। पार्क के विकास से शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलने के साथ-साथ बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक विरासत को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। भोजपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी वीर कुंवर सिंह पार्क, आरा को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी सुल्तानिया ने बताया कि इस पार्क को पर्यावरण आधुनिकता और प्रकृति को ध्यान में रखकर नए तरीके से बनाया गया है जो देखने में अति खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है।इसमें बच्चे बूढ़े बुजुर्ग सबके लिए खास व्यवस्था की गई है। इस पूरे शहर के लिए सबके लिए एक अच्छा पार्क बनाया गया है जो टहलने घूमने जोगिंग करने प्राणायाम बैठने आदि के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें पूर्व के सभी वृक्षों को संरक्षित या उसे अच्छे ढंग से व्यवस्थित किया गया है इसमें वार्षिक ₹500 सामान्य और वरीय सदस्यों के लिए ₹400 वार्षिक शुल्क रखा गया है इसका सारा मेंटेनेंस वन विभाग द्वारा होगा। इसको सुरक्षित संरक्षित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा बल की व्यवस्था है।गौरतलब है कि पार्क और वीर कुंवर सिंह संग्रहालय के आधुनिकीकरण एवं पुनर्विकास को लेकर पहले भी प्रशासन की ओर से पहल की गई थी। प्रस्ताव में पार्क में सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा आगंतुकों के लिए सुविधाओं के विकास जैसे कार्य शामिल थे।

Related posts

17 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:निर्वाचन विभाग ने एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया— प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 2.54 करोड़ से अधिक।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के समक्ष दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर दिया प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेला 2024 के 43वें संस्करण में हिस्सा लिया।

rktvnews

पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

बहेड़ी के ठाठोपुर में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

Leave a Comment