RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:केवीके में हुआ पौधरोपण, कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त।पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भोजपुर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में RAWE के विद्यार्थियों एवं केवीके कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इसे निरंतर सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में वृक्षों की उपयोगिता पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में RAWE विद्यार्थियों एवं केवीके भोजपुर के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related posts

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

किसानों के लिए समर्पित है मोदी सरकार: केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा, शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश।

rktvnews

प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया जायेगा वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी से पीएम-किसान के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी की।

rktvnews

Leave a Comment