RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)09 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन (Second Randomization) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की।
इस अवसर पर निर्वाचन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास की उपस्थिति में मतदान दलों का कंप्यूटरीकृत माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया, जिसके माध्यम से मतदान कर्मियों की तैनाती निर्धारित की गई।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, सूचना विज्ञान पदाधिकारी कौस्तव सरकार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक कड़ी को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान कर्मियों की तैनाती में किसी भी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त होती है, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित होता है।

Related posts

05 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान।

rktvnews

आईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड।

rktvnews

भारतीय नौसेना गांधीजी के सत्याग्रह की 130वीं वर्षगांठ उस स्थान पर मनाएगी जहां से यह आंदोलन शुरू हुआ था।

rktvnews

मेरी पूरी ज़िंदगी क़ौम व मिल्लत के लिए वक़्फ है’: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

भारत -नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment