RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मतगणना के दिन सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निदेश।

RKTV NEWS/सारण(छपरा )27 मई।लोकसभा आम निर्वाचन के तहत मतगणना के अवसर पर 4 जून को जिला में विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने विभिन्न जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं थाना स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर राजनीतिक दृष्टिकोण से स्थानीय शांति समिति की बैठक 31 मई तक करने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पादधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुये विधि व्यवस्था पर नजर रखेंगे। सभी अनुमंडल में विशेष क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित कर उनकी अच्छे से ब्रीफ़िंग सुनिश्चित करने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया ताकि क्यू आर टी के सभी सदस्यों को उनके कर्त्तव्य एवं जिम्मेदारी के संदर्भ में स्पष्टता रहे। मतगणना के दिन सभी अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष को पूरे समय क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया।
छोटी से छोटी घटना पर भी त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक/अफवाहजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Related posts

कोयला क्षेत्र 2027 तक 67 फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को पूरा करेगा

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में तीसरी द्विवार्षिक पैन-कॉमनवेल्थ लोक सेवाओं के प्रमुखों/सचिवों की कैबिनेट बैठक में भाग लिया।

rktvnews

नीरज चोपड़ा प्रधानमंत्री से मिले।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment