RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु चलाया विशेष अभियान।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 22 अप्रैल।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत समुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत आज, क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर भोपाल ( रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन)को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “प्लास्टिक मुक्त परिसर” (रीजनल कॉलेज संस्थान)अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करना तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर रीजनल कॉलेज संस्थान (आरसीआई)के प्राचार्य प्रो. एस. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज के समय की एक गंभीर समस्या है, जिससे न केवल पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अश्विनी गर्ग एवं मानव संग्रहालय के स्वच्छता प्रभारी दीपक कुमार चौधरी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि परिसर में जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं।
आरसीई के प्रशासनिक अधिकारी महेश अशुदानी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।
आज के कार्यक्रम के आयोजक संग्रहालय के बागवानी अधिकारी धीर सिंह, एवं लेफ्टिनेंट कर्नल से नी नितिन राज देशपांडे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत परिसर में प्लास्टिक उपयोग पर निगरानी रखी जाएगी तथा लोगों को कपड़े एवं कागज के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार, सहित राजेंद्र झरिया, राजीव जैन, डा सुदीपा रॉय, डा पी अनुराधा, डा मोहम्मद रेहान,डा प्रीतम चौधरी, सुनील अलपुरिया, अतुल पांडे , प्रशासनिक अधिकारी डॉ पी शंकर राव, ललित बागुल, तपस विश्वास, संजय सप्रे , दुर्लभ गुप्ता , विशाल राज भोंसले आदि उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related posts

दरभंगा:आवासीय कार्यालय में आयुक्त ने फ़हराया तिरंगा झंडा।

rktvnews

भारत ने बेंगलुरु में 6जी मानकीकरण पर पहली बार 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क बैठक की मेजबानी की।

rktvnews

जवानों के पराक्रम से देश महफूज – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज संघ का सम्मान समारोह संपन्न

rktvnews

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पंचकर्म और आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों पर सीएमई कार्यक्रम एआईआईए में शुरू हुआ।

rktvnews

Leave a Comment