RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा :शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं मुआवजा आदि संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

कांडी डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना (वितरणी, नहर) के कार्यों की भी हुई समीक्षा, अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)09 फरवरी।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। गढ़वा जिला अंतर्गत मंडल डैम मे डूब क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 06 गांव यथा- भजना, कूटकू, सनेया, चेमो, खुरा एवं खैरा शामिल है, जबकि लातेहार जिला अंतर्गत जलाशय में डूब क्षेत्र में पड़ने वाले गांव मेराल शामिल है। मंडल डैम के सभी विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के लिए अंचल रंका के मौजा विश्रामपुर एवं अंचल रमकंडा के मौजा बलीगढ़ में भूमि चिन्हित किया गया है। विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के निमित्त मौजा विश्रामपुर एवं मौजा बलीगढ़ में विस्थापितों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे कि रोड, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल इत्यादि उपलब्ध कराया जाना है। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने आगामी बैठक तक सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा की राशि शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त कांडी प्रखंड अंतर्गत कार्यान्वित डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना (वितरणी, नहर) अंतर्गत अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध रैयतों को मुआवजा राशि एवं अन्य सभी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कांडी वितरणी योजना के प्रगति कार्य के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। उपायुक्त श्री यादव ने उपरोक्त वर्णित सभी अवशेष कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. जे एफ कैनेडी, विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यपालक अभियंता यथा- पथ निर्माण विभाग, विद्युत प्रमण्डल गढ़वा-1, सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वछता विभाग, भवन निर्माण विभाग, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, रंका, रमकंडा, भण्डरिया एवं कांडी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023

rktvnews

बिहार सरस मेला :ग्रामीण शिल्प एवं उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विश्वभर में बसे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उज्जैन:सी.एम. राइज विनोबा स्कूल हुआ दुनिया के टॉप 10 स्कूल में शामिल।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी कैदियों को सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

rktvnews

Leave a Comment