RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : संगठन मंत्री डॉ सुरेश जी पाण्डेय के नेतृत्व में इतिहास संकलन समिति को सशक्त बनाने पर हुआ विमर्श।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। बुधवार को इतिहास संकलन समिति दक्षिण बिहार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा इकाई की बैठक हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में संपन्न हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए। बैठक अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के क्षेत्र संगठन मंत्री “उत्तर पूर्व क्षेत्र” आदरणीय डॉ सुरेश जी पाण्डेय “भाईसाहब” के नेतृत्व में हुई। जिसमें संगठन को सुदृढ़ करने के लिए विचार विमर्श किया गया।डा पाण्डेय ने बताया की इतिहास अपनी संस्कृति की धरोहर ,अतीत की गौरवगाथा हम सबों को बताती और सुनाती है।यह हमारी पहचान है,जो हमें विश्व में विशेष बनाती है।परंपराएँ, कला और मूल्य इसमें समाहित हैं, इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हमारी ज़िम्मेदारी है। आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श किया और एक क्षेत्रीय कार्यकारिणी समिति के गठन की भी बात की।प्रो. राजीव कुमार जो अभी इतिहास संकलन समिति बिहार के अध्यक्ष हैं ।उन्होंने भी अपनी बातों और कार्ययोजना पर प्रकाश डाली।डॉ कुमारी प्रियंका इतिहास संकलन समिति विश्वविद्यालय संयोजक हैं। इन्होंने भी उन्होंने भी समिति को सशक्त ,लेखन के प्रति उत्साह वर्धन के प्रति सुझाव के साथ वक्तव्य दिया।डॉ प्रीति रंजन, अमित कुमार, जितेश कुमार सिंह, बेबी कुमारी, आरती शर्मा, रवि कुमार मिश्र, राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 नवंबर 24

rktvnews

सारण:जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य: डीडीसी

rktvnews

अखिल भारतीय कला मंदिर भोपाल जिला इकाई द्वारा पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में सोमवार से शुरू हुए 9 कैंप!स्मार्टफोन वितरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment