RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आज मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत बिहिया प्रखंड स्थित फिनगी पंचायत वार्ड संख्या-09 के महादलित टोला में अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जीविका दीदी एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा सभी पात्र नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग से शीघ्रतापूर्वक फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा, “हर घर पहुंचे फॉर्म, हर हाथ बने सहयोगी” – इस भावना के साथ सभी को अभियान में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित निगरानी रखें और 100% फॉर्म वितरण एवं प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, गणना प्रपत्रों की संकलन प्रक्रिया के तुरंत बाद उन्हें BLO ऐप पर अपलोड करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए पंचायत की विकासात्मक आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को संपर्क पथ निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, DPM जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जीविका दीदी, संबंधित बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना : स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह एसआरपी कालेज मे आयोजित।

rktvnews

देहरादून: राज्य की प्रथम महिला ने किया “फ्लावर्स शो” का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

rktvnews

राजस्थान: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी, गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का ध्येय:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इंडिया-नेपाल मैत्री, शांति और प्रेम की 75वीं वर्षगांठ का जशन मनाते हुए नेपाल के स्टूडेंट्स के लिए ‘इंडो-नेपाल मैत्री स्कॉलरशिप’ की लांच।

rktvnews

भारतीय नौसेना – ओमान की रॉयल नौसेना का समुद्री अभ्यास (नसीम अल बहर)।

rktvnews

Leave a Comment