RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बाल विवाह बेटियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक: उपायुक्त

उपायुक्त ने बाल विवाह मुक्त भारत (100 दिवसीय) अभियान को लेकर जागरूकता रथ व जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा किया रवाना।

जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ।

उपायुक्त ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर सभी को दिलाई शपथ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आज समाहरणालय परिसर से 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम और जागरूकता अभियान को लेकर जागरूकता रथ व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही उपायुक्त ने अभियान की शुरुआत में बाल विवाह के रोकथाम को लेकर सभी को शपथ दिलाया एवं जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि बाल विवाह को जिला से पूर्णतः समाप्त करने की दिशा में हम सभी को सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता हैं। आगे उन्होंने कहा की बाल विवाह केवल एक समस्या नहीं है बल्कि इससे जुड़ी कई कूप्रथाएं मिलकर एक विकट समस्या बनाते हैं, जिसका निवारण आवश्यक हैं। आगे उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इसलिए हम सभी का यह सामुहिक प्रयास होना चाहिए कि बाल विवाह के खिलाफ रोकथाम और समाज से इस कुरीति को खत्म करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आगे उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैरसरकारी संगठन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर जनमानस बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी सजा एवं प्रावधानों से अवगत कराए और जागरूक करने की दिशा में कार्य करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी व स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण!साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

rktvnews

छत्तीसगढ़:जंगल ने तुम्हें सलाम भेजा है : मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम की चिट्ठी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘जन-केंद्रित राष्ट्रीय सुरक्षा : विकसित भारत के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी’ विषय पर आईबी शताब्दी वृत्ति व्याख्यान को संबोधित किया।

rktvnews

एनएमएमएस के सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!विद्यार्थियों जीवन मे छात्रवृति का विशेष महत्व-एडीएम

rktvnews

Leave a Comment