RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वाहन रखने की मिली अनुमति

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्राथमिक शिक्षा पंकज कुमार के ज्ञापांक 176/नि प्रा को, पटना दिनांक 20/6/2023 के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक दिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उक्त कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। अतएव सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित जिले में समाहरणालय स्तर के स्वीकृत दर पर बोलेरो/स्कॉर्पियो वाहन रखने की अनुमति प्रदान की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर आरा ने ज्ञापांक 701(को),आरा, दिनांक 21 जून 2023 के द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित किया है और निर्देशित किया है कि निर्देश के आलोक में अपने स्तर से विद्यालय भ्रमण हेतू बोलेरो/ स्कॉर्पियो की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related posts

नारनौल:मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन!डीसी मोनिका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा, प्रशांत अभिषेक को राज्य में मिला प्रथम स्थान!जिलाधिकारी ने दी बधाई।

rktvnews

भोपाल:वन विभाग की टीम ने रेड सेंड बोआ की अवैध तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा।

rktvnews

जैसे-जैसे समाज समृद्ध होगा, असमानता कम होगी: निदेशक एंटोनियो फरेरा

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा गुरू पूर्णिमा पर मंदिर, मठो मे की गई पूजा अर्चना,साधु-संतो को किया गया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment