RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पितृ पक्ष विशेष : याद सदा ही आते रहना

रचनाकार: शालिनी ओझा

याद सदा ही आते रहना!

करते पितरों का सम्मान हम
प्रेम भाव झलकाते हैं
जो संस्कार और ज्ञान मिला उनसे
उनको याद कर दर्शाते हैं।

जल तर्पण कर पूर्वजों को
आत्मा तृप्त कर पाते हैं
सोलह दिन का यह पितृपक्ष
सुना पितर मृत्यु लोक में आते हैं।

कथा सुनी है पौराणिक एक..

दानी कर्ण जब मर कर गया धरा से
तब स्वर्ग लोक को उसने पाया
पुण्य आत्माओं के सामने भोजनऔर
कर्ण के सामने स्वर्ण भरा थाल ही आया।

हो दुखित तब पूछा इंद्र से
तब इंद्र ने यह बतलाया
दानवीर हो तुम कहलाते
स्वर्णदान किया तुमने
काश! अन्न दान तुम कर पाते।

दुखित कर्ण ने तब पूछा उपाय
करूं क्या अब जो भोजन मिल पाए
जाओ धरा पर पुनः एक बार
सोलह दिन रहो इस बार।

भूखे, रोगी ,गुरु ,ब्राह्मण को
करो सेवा मन चित लाय
अन्न दान करो जी भर कर
जिससे पितर प्रसन्न हो जाएं।

इस सोलह दिन की अवधि को
हम पितृपक्ष रूप में मनाते हैं
स्वर्ग गामी पितरों के लिए
श्रद्धा और प्रेम दर्शाते हैं।

देते आशीष वो सदैव खुश रहना
सुख समृद्धि से भरे रहना
जैसे हमें तृप्त किया है वैसे
सदा तृप्त तुम भी रहना।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जनवरी 26

rktvnews

भोपाल:सेवा भाव और वन्य जीव संरक्षण का प्रतीक है देश का पहला हाई-टेक वन्य जीव कैप्चर अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जमशेदपुर:व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक, संदिग्ध लेनदेन या बड़े ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment