शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा)21 जून। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आयोजित महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत शाहपुर विधानसभा के बिहिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व गुरु बनने की राह पर है। भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढा है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित करते हुए योग को पूरे विश्व में मान्यता दिलाने की बात कही थी और 2015 में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता मिली जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जितना काम किया है उतना और कोई नही कर सकता। 9 वर्ष बेमिसाल रहा ,गरीब कल्याण और विकास का वर्ष रहा। 9 वर्षों में देश के सभी हिस्सों में विकास का कार्य हुआ ।गरीबों के लिए सारी योजनाएं धरातल पर दिखाई दिया। जो आज गरीबों के लिए कल्याणकारी घोषित हो रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के प्रभाव इतना अधिक है कि देश की जनता उनको प्रधानमंत्री 2024 के लिए मान चुकी है और नीतीश कुमार बिहार में अपने गठबंधन को नहीं बचा पा रहे हैं तो क्या खाक देश मे गठबंधन कर पाएंगे।
आज उन्हीं के गठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा ,आरसीपी सिंह, और अभी जीतन राम मांझी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए हैं। धीरे-धीरे सभी पाटिया नीतीश कुमार को अकेला छोड़ देगी । उन्होंने बिहार की विकास की बात करते हुए कहा कि बरौनी उर्वरक कारखाने को केंद्र सरकार ने फिर चालू की लेकिन आज तक नीतीश कुमार ने बिहार में एक भी उद्योग नहीं लगाने के काम किया बिहार की युवा दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं लेकिन यह सरकार उनको रोजगार की चिंता कभी नहीं की। आरा के सांसद आरके सिंह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री रहते हुए आज बिहार सहित पूरे देश में बिजली को घर-घर तक पहुंचा दिए है ।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 9 वर्ष बेमिसाल रहा जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं, महिलाओं, किसानों सभी के लिए काम किया है ।चाहे वह आयुष्मान योजना हो,चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे किसान सम्मान निधि योजना हो ,चाहे उजाला योजना हो इन सारे योजनाएं गरीबों को प्रभावित कर रहा है और देश की जनता इस प्रकार से खुश होते हुए 2024 में भी भाजपा की सरकार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।
जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने किया और संचालन जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने की ।
मंचासीन बड़हरा बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधान पार्षद जीवन कुमार पूर्व सांसद मीना सिंह शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर तरारी के प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी पूर्व अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा प्रेम रंजन चतुर्वेदी लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह जिला प्रभारी टी एन सिंह ने भी संबोधित करते हुए नौ वर्षो की उपलब्धियो को गिनाया।
कार्यक्रम मे सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित हजारो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
