मोहम्मद जाहिद को मिला प्रथम पुरस्कार।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 19 अगस्त।बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर ने आज आरा शहर के रमना मैदान में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमित मिश्रा,मोहम्मद अशरफ आलम और प्रदीप रंजन कुमार थे। प्रतियोगिता में मोहम्मद जाहिद को प्रथम आशुतोष गोंड को द्वितीय और विकाश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इन विजेताओं को संस्था के अध्यक्ष जयंत ओझा व सचिव चंदन कुमार द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। साथ में उपाध्यक्ष पंकज कुमार और कोर कमेटी के सदस्य जितेंद्र प्रसाद और सुमित कुमार द्वारा मनीष कुमार, सागर कुमार और सुनील कुमार को मेडल देकर संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारी और सदस्यों ने विजेताओं के साथ मिलकर केक काटा ।


