RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राजद भोजपुर ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर अंतर्गत सभी जिला के पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों की शनिवार को एक बैठक जिला प्रधान कार्यालय मौलाबाग,आरा में जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में हुई ।संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने संगठन के माध्यम से आम लोगों के साथ जुड़ाव करके हर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है और लालू जी के विचार को आगे बढ़ाने ही मुख्य है।
बैठक को संबोधित करते हुए राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व आरा सदर के पूर्व विधायक मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने कहा कि हमारी पार्टी हर स्तर पर समाज के सभी वर्गों के लिए जो कार्य कर रही है उसे सरजमीन पर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर गरीब, शोषित, वंचित और समाज के सभी को सदस्य बनाने और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।
प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीब-गुरबों की पार्टी है और सामाजिक न्याय पर यकीन करने वाली हर वर्गों के साथ मिलकर काम करती है।
बैठक में उपाध्यक्ष एकराम आलम, मनमोहन कुमार उर्फ मंटू शर्मा, हाकिम प्रसाद, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, रामबाबू सिंह, मदन राय, प्रो. सियाराम यादव, शिव परसन यादव, भोला खान, गंगहर पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव, शिव कुमार शर्मा, बैजनाथ सिंह, भूलन सिंह, दिवाकर यादव, पटेल कुमार, रवि रंजन तिवारी, संतोष पासवान, धर्मेंद्र कुमार भगत, भीम शंकर यादव, सत्यपाल सिंह, विजय सिंह, धर्मवीर यादव, विजय शंकर समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस जिला कार्यालय सहित सभी बूथो पर धूम-धाम से मनाया गया।

rktvnews

गढ़वा:उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मद्देनजर सदर अनुमंडल परिसर में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

लेह में नागर विमानन बुनियादी ढांचे की विकास परियोजना का उद्घाटन।

rktvnews

आईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम में गूंजा KYP का मुद्दा, छात्र-छात्राओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से पूछे सवाल।

rktvnews

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

rktvnews

Leave a Comment