RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

उपायुक्त की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सम्बंधित जिला शिक्षा समिति की बैठक की सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 21 जून।आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सम्बंधित जिला शिक्षा समिति की बैठक की गई।
बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/ झारखण्ड चतरा आवासीय बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में नामांकन हेतु जिला चयन समिति समक्ष अनुमोदित नामांकन सूची प्रस्तुत किया गया। उक्त सूची के अवलोकन के उपरांत जिला चयन समिति द्वारा सुझाव दिया गया कि रिक्त सीटों के लिए पुनः विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर हर जरूरतमंद का नामांकन विद्यालय में करना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त द्वारा गहनता से सभी सुझावों के विश्लेषण के उपरांत उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि छेत्र के हर समुदाय के प्रतिनिधि/अगुआ एवं अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित कर विद्यालय के रिक्त सीटों में नामांकन करवाने हेतु प्रेरित कर सभी जरूरतमंद विद्यार्थी को नामांकन का अंतिम मौका दिया जाए। उन्होंने आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि वार्डन द्वारा सभी छात्रों की नियमित जांच की जाए तथा छात्रों द्वारा आवासीय विद्यालय के नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, संसद प्रतिनिधि एवं सिमरिया विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल तथा बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के दिये निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: अवैध कारतूस संग वीडियो हुआ वायरल,पुलिस का बजा सायरन ,गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे जदयू की विधान सभा स्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा(माले) चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ ने किया विधान पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment