RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 फरवरी।आज उप विकास आयुक्त,भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में डीएमएफ मद से आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता,एलएईओ भोजपुर को निर्देश दिया कि वे अगले 10 दिनों के भीतर सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, एलएईओ आरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस ), खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा – माले वोटबन्दी के खिलाफ 31 जुलाई तक चलाएगी मताधिकार बचाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान :कुणाल

rktvnews

भोजपुर:तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जुलाई 25

rktvnews

गिरीडीह: SIR संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

फिर भिडंत काहे(एक)

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के मशाल रथ एवं कला जत्था वाहन पहुंचे हनुमानगढ़।

rktvnews

Leave a Comment