RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा – माले वोटबन्दी के खिलाफ 31 जुलाई तक चलाएगी मताधिकार बचाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान :कुणाल

9 जुलाई की राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल में माले की होगी सक्रिय भूमिका, जिले के सभी अनुमंडलों पर होगा विरोध प्रदर्शन।

भाकपा – माले जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)04 जुलाई।आज भाकपा – माले के जिला कार्यालय श्रीटोला में भोजपुर जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक हुई। बैठक चुनाव आयोग द्वारा बिहार में सघन पुनरीक्षण कार्य, 9 जुलाई को राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल, अगामी बिहार विधानसभा चुनाव सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर केंद्रित था।
बैठक में मुख्य अतिथि कुणाल राज्य सचिव बिहार व स्वदेश भट्टाचार्य पोलित ब्यूरो सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर कुणाल राज्य सचिव ने चुनाव आयोग द्वारा एक माह में बिहार के समस्त मतदाताओं के सघन पुनरीक्षण कार्य के निर्णय को बिहार के दलित,वंचितों और असंगठित मजदूरों पर आजतक का यह बड़ा हमला बताया और कहा कि हर किसी को एक वोट डालने का अधिकार भारत का संविधान देता है। परंतु चुनाव आयोग ने संवैधानिक अधिकारों पर यह बड़ा हमला किया है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकार पर हो रहे इतने बड़े हमले के समय उनका वोट हथियाने को आतुर भाजपा – जदयू और यहां तक कि खुद को दलितों की पार्टी कहने वाली लोजपा – हम जैसी पार्टियों की चुप्पी किसी गहरी चुनावी साजिश की ओर इशारा करती है। यह दरअसल गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटकर येन केन प्रकारेन विधान सभा चुनाव जीतने की एनडीए की गहरी साजिश है।
गरीबों की वोटबंदी के खिलाफ और उनके मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी 31 जुलाई तक महीने भर का अभियान चलाएगी। इसके तहत व्यापक ग्राम बैठकें व ग्राम सभाएं, नुक्कड़ सभाएं, मार्च आयोजित किए जाएंगे । कल 5 जुलाई को सभी प्रखण्डों में विरोध प्रशन, प्रभात फेरी निकाला जाएगा। 7 – 8 जुलाई को जिले में वोटबन्दी के खिलाफ सघन प्रचार टीम निकलेगी जिसके जरिये वोटबन्दी के एजेंडा का पर्दाफाश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन हड़ताल 4 श्रम कोड की वापसी, मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमले सहित अन्य अनेक ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर हो रही अखिल भारतीय हड़ताल में हमारी पार्टी सक्रिय रूप से सड़कों पर उतरेगी। जिसमे भोजपुर के सभी अनुमंडल पर विरोध प्रदर्शन होगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी सचिव रमेश सिंह ने किया।
बैठक में केन्द्री कमिटी सदस्य राजू यादव, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमिटी सदस्य चंद्रदीप सिंह, विजय ओझा, इंदु सिंह, उपेन्द्र भारती, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, सुधीर कुमार, सबीर कुमार अयोध्या सिंह, संगीता सिंह सहित जिला कमिटी के अन्य सदस्य शामिल थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुनाव पूर्व विधि व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment