RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग भोजपुर द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना – संबल के अंतर्गत तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में 20 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। इस सहयोग के लिए उन्होंने सरकार और प्रशासन के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।अधिकारियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बुनियाद केंद्र से डॉ. अमितेश उपाध्याय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम: उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का किया उद्भेदन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अप्रैल 25

rktvnews

महिला सशक्तिकरण से प्रदेश होगा समृद्ध और सशक्त राज्य की 11.24 लाख महिलाओं को मिलेगा लखपति दीदी योजना का लाभ : मुख्यमंत्री

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने टीईपीए में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने हेतु अपने स्विस समकक्ष के साथ बातचीत की

rktvnews

चोइथराम नेत्रालय द्वारा ग्राम दौलतपुर, सोनकच्छ में निःशुल्क आई चेक अप कैंप और मोतिया बिन्द ऑपरेशन का आयोजन।

rktvnews

स्वास्थ्य मंत्रालय ने “भारत के स्वास्थ्य आयाम (अवसंरचना और मानव संसाधन) 2022-23” जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment