RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के मशाल रथ एवं कला जत्था वाहन पहुंचे हनुमानगढ़।

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 जुलाई । राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का प्रचार प्रसार और संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए मशाल रथ एवं कला जत्था वाहन जिले में बुधवार को पहुंचा, जिसे समस्त ब्लॉकों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया । जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया की राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का आयोजन 05 अगस्त 2023 से किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें कबडडी, हॉकी, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, सूटिंगबॉल, टेनिस बॉल, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन होगा।
ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के आयोजन से ग्राम स्तर पर खिलाड़ियों का रूझान खेलों की तरफ होगा, जिससे नवयुवक नशे से दूर होकर खेलों से जुड़ेगें तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे । राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक से नई प्रतिभाओं को भी प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। मशाल रथ एवं कला जत्था के साथ आये हुये कलाकार लक्ष्य प्रताप, अमन एवं प्रथम कुमार ने जिला खेल कूद प्रशिक्षण केन्द्र राजीव गांधी स्टेडियम हनुमानगढ़ में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सामने नुक्कड नाटक दिखाकर खिलाडियों को खेलो के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया ।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलों के प्रति लोगों का रूझान और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह मशाल वाहन मुख्यमंत्री द्वारा 4 जुलाई 2023 को जयपुर से प्रदेश के समस्त जिलों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। यह मशाल वाहन जिलों के सभी ब्लॉकों व पंचायत मुख्यालयों पर भ्रमण करेगा। समारोह के मुख्य अतिथि भुपेन्द्र चौधरी ने इस अवसर पर आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाऐं देते हुए कहा की इस प्रकार का आयोजन खेलों के विकास के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा।
खिलाडी इन खेलों से जुडकर स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ नशों से भी दूर रहेगें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दयाराम जाखड, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल अध्यक्ष, उप जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल मीणा, सीबीईओ सीमा भल्ला , यूसीईओ सुनिता यादव, एथलीट कोच सुमित चौधरी, तीरंदाजी कोच अमन कडवा व श्री विकास कुमार, जुडो कोच अभिजीत सिंह, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र पुनिया, शंकर सिंह नरूका, शारीरिक शिक्षक सुबे सिंह उपस्थिति रहे तथा मंच संचालन राकेश कुमार मटोरिया ने किया ।

Related posts

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जगदीशपुर विधानसभा में आरके सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोपाल:अच्छी और सटीक आलोचना से लेखक अपने लेखन को बेहतर कर पाता है:अरुण अर्णव खरे, अमेरिका

rktvnews

बक्सर: पथ निर्माण विभाग सचिव की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर साझा की।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

rktvnews

Leave a Comment