RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संदेश के सुहासत साहदेव +2 विद्यालय में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 फरवरी।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन सुहासत साहदेव +2 विद्यालय, संदेश में किया गया, जिसमें कुल 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 70 छात्राएँ, 50 छात्र, 10 प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं 10 विद्यालय कर्मी शामिल थे।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों को आपदा के प्रति जागरूक करना है, ताकि आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय सही एवं सुरक्षित व्यवहार अपना सकें। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ द्वारा आपदा से पहले, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद अपनाए जाने वाले सावधानी उपायों, स्वयं-सहायता एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। यह पहल जिले को आपदा के प्रति अधिक सजग, सक्षम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

महिला सशक्तिकरण की नींव है लिज्जत पापड़ उद्योग।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

rktvnews

वाराणसी:रन फॉर केटीएस 4.0′ में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, युवाओं के साथ-साथ काशीवासियों में दिखा उत्साह

rktvnews

राष्ट्रपति ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार किया।

rktvnews

मउडिहरा गांव में धूमधाम से शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

rktvnews

Leave a Comment