RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शक्ति सदन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में शक्ति सदन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शक्ति सदन के सफल संचालन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विमर्श के दौरान शक्ति सदन में रह रही संवासिनियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु महिला चिकित्सक की व्यवस्था, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए महिला गश्ती दल की तैनाती, उचित खान-पान एवं आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस बैठक में सिविल सर्जन, भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर, कुमारी सुनीता सिंह, सचिव – एक दिशा प्रयास, जिला मिशन समन्वयक, डीएचईडब्ल्यू एवं आवासीय अधीक्षिका मौजूद रहीं।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा प्रखंड के विभिन्न बूथों के मतदाताओं के घर जाकर किया सुपर चेकिंग।

rktvnews

पटना:नहीं रहे साहित्य सम्मेलन के सबसे पुराने वयोवृद्ध कर्मी महेश प्रसाद।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत द्वितीय अपील के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

भोजपुर: आरा में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन।

rktvnews

पिड़िया लेखन का पुनर्लेखन करती विनिता।

rktvnews

Leave a Comment