RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)05 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में लागू विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।
इस क्रम में उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने परिसर का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों, तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।

Related posts

54वें इफ्फी के ‘इन कन्वरसेशन’ सत्र में ‘भारतीय सिनेमा में महिला शक्ति’ विषय पर चर्चा।

rktvnews

बक्सर:हिट एण्ड रन मामलें में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के ट्रक चालक की उड़ीसा में सड़क हादसे में मौत।

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्र के विरुद्ध फैसला सुना सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया वन चैनल के प्रसारण पर लगी रोक हटाई।

rktvnews

छत्तीसगढ : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन:मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment