RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 फरवरी।नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के लिए इंडोर स्टेडियम, दुमका को डिस्पैच सेंटर के रूप में तथा दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम के रूप में चिन्हित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इन स्थलों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं लॉजिस्टिक तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि बासुकीनाथ नगर पंचायत के मतदान कर्मियों के लिए वाहन आयुक्त कार्यालय परिसर से तथा दुमका नगर परिषद के मतदान कर्मियों के लिए वाहन गांधी मैदान से उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी वाहनों की समयबद्ध उपलब्धता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग की सुदृढ़ व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, मतगणना से जुड़े कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय सुविधा एवं मीडिया सेंटर की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस क्रम में उन्होंने मत पेटिकाओं का भी अवलोकन किया तथा उनके सुरक्षित रख-रखाव एवं मानकों के अनुरूप भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, सुरक्षा एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में “जन समाधान पोर्टल” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित।

rktvnews

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर हुई ब्रीफिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment