RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी: मंत्री

नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)06 मई।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव सोमवार को नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। रांची के नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित 12 नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 13 प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के दौरान आज एक उपस्थित नहीं हो सके थे।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री ने ने सभी नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि सभी अब सरकार के अभिन्न अंग हो गए हैं। सभी अधिकारियों पर युवाओं का बेहतर भविष्य गढ़ने का जिम्मा है। युवाओं को अच्छी शिक्षा व प्रशिक्षण देकर कौशल विकास की दिशा में दक्ष बनाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी इमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक संजीव कुमार बेसरा, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अपर सचिव नागेंद्र पासवान, उपनिदेशक प्रशिक्षण देवेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक नियोजन निशिकांत मिश्रा, मंत्री के पीएस पारितोष तिवारी एवं अमित कुमार बेसरा, सहायक निदेशक प्रशिक्षण अंजू अग्रवाल, नियोजन पदाधिकारी निदेशालय पंकज कुमार गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गया:महिला एवं बाल विकास निगम गया के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट विमेन के तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के पौधे रोपे।

rktvnews

दुमका:सामूहिक प्रयास से हम भारत को एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र बना सकते हैं:सुनील सोरेन, सांसद , दुमका

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘वैश्विक पवन दिवस 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment