RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत की 76 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

आरा /भोजपुर 30 जनवरी ।गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के तत्वावधान में ” विश्व शांति सह सामाजिक सद्भावना ” समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंच के संयोजक सह जदयू नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत की 76 वीं वर्षगांठ पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज के मुख्य अतिथि भोजपुर जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि दुनिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी में सत्य ,अहिंसा और बीना ढाल तलवार के माध्यम से देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई जो ऐतिहासिक है और हमारे लोकतंत्र के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।
समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अमर दीप कुशवाहा ने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी की संघर्ष में बुद्ध की ” करुणा ” महावीर का ” जिओ और जीने दो , और मदर टेरेसा का अपनत्व और ममत्व की भावना , कुष्ठ रोगियों की सेवा में कस्तूरबा _ गांधी ने हम सभी को मानवता का पाठ पढ़ाया जो प्रेरणा श्रोत है। जदयू नेता भोला शंकर पाल ने बताया कि आज हमारे मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार महात्मा गांधी के रास्ते पर चल कर ही गांव गरीब और खेत खलिहानों तक विकास योजनाओं का पंचम लहराया है जो ऐतिहासिक है । सीतुहारी गांव के विनोद शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की सकारात्मक सोच से ही देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। जदयू के युवा नेता आतिक मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी हम सभी युवा पीढ़ी के लिए उनका संघर्ष और ग्राम स्वराज के लिए गांव गांव में उनके कार्य कलापो की जनजागरण अभियान चलाने का आयोजन करने पर बल दिया। मंच के संयोजक सह जदयू नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे देश के ऐतिहासिक आदर्श पुरुष हैं जो हाड़ मांस के महामानव ” कम खाने, कम वस्त्र धारण करने वाले और कम बोलने वाले सत्य अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी आज और कल भी प्रासंगिक हैं और दुनिया में प्रासंगिक रहेंगे । अन्त में उनके शहादत पर ” दो मिनट का मौन रखकर उनकी याद में उनकी आत्मा की शांति मिले , शोक संवेदना प्रकट की गई।
इस अवसर पर गोपाल प्रजापति,विनोद शर्मा ,शिशु पाल,कर्म पाल , उमेश पाल जी ,आकाश कुमार, अमर दीप जय,मिंटू जी,रंजीत मालाकार, विनोद ठाकुर,कौशल किशोर चंद्रवंशी ,दीपू सिंह,गणेश ठाकुर,रोहित यादव,मिंटू खान,मंसूर अंसारी , संजीव कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 24

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गया में पितृपक्ष मेला-2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

रानी अवंती बाई लोधी और रानी दुर्गावती के सम्मान में पुरस्कार शुरू करने का निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:आगनवाड़ी और जीविका दीदियों द्वारा मतदान हेतु लोगों को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों की क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक महिला की कथित मृत्‍यु का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment