RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

दो दिवसीय हैरिटेज समर कैम्प का शुभारंभ!योग, हैरिटेज वॉक, पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय हैरिटेज समर कैंप में अल सुबह योग कार्यक्रम का आयोजन भटनेर दुर्ग के प्रांगण में किया गया । इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” तथा टैगलाइन “हर आँगन योग” रखा गया था l इसी उपलक्ष्य में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जोधपुर मंडल द्वारा केंद्रीय संरक्षित स्मारक भटनेर दुर्ग में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएम लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सीताराम समेत भटनेर पर्यावरण एवं विरासत समिति से डॉ. एम.पी शर्मा, पुरुषोत्तम दादरी, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी राजीव मिड्ढा और पवन के साथ शहर के गणमान्य लोग एवं स्कूल के बच्चों ने इस योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया l योग गुरु राजस्थान स्पोर्ट्स एसोसिएशन (योगासन) के जिला सचिव रवी चौहान द्वारा सभी को योग करवाया गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जोधपुर मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. गोविंद सिंह मीना, सहायक पुरातत्वविद राम निवास मेघवाल, कालीबंगा पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी चंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं भटनेर दुर्ग प्रभारी श्री विपुल कुमार सहित पुरातत्व विभाग के सभी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें l
सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. गोविंद सिंह मीना ने बताया कि योग कार्यक्रम के साथ ही बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जोधपुर मंडल द्वारा दो दिवसीय हेरिटेज समर कैम्प का शुभारंभ भी किया गया, जिसका प्रारंभ छात्र-छात्राओं के साथ हेरिटेज वॉक से हुआ l हेरिटेज विषय पर बच्चों का पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I डॉ. गोविंद सिंह मीना द्वारा सभी उपस्थितों को ब्राम्ही लिपि की जानकारी दी गई और सभी को ब्राम्ही लिपि में लिखना और पढ़ना सिखाया गया, जिससे सभी का ज्ञानवर्धन किया गया l कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए गए l  मीना ने बताया कि दो दिवसीय हैरिटेज समर कैंप के अगले दिन के कार्यक्रम पुरातात्विक संग्रहालय कालीबंगा में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पॉटरी आर्ट और क्ले मॉडलिंग पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी । जिसमें बच्चे इन हस्तकलाओ के बारे मे जानेंगे। कार्यशाला में उत्खनन तकनीक और पुरावशेष प्रदर्शन के बारे मे में भी जानकारी दी जाएगी।

Related posts

भोजपुर: अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने दिया धरना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में संचालित 12,670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन का निर्णय।

rktvnews

जिन बच्चों को सुनने व बोलने में दिक्कत, उनका होगा निशुल्क ऑपरेशन !डीसी मोनिका गुप्ता का आह्वान, ऐसे बच्चों की पहचान कर रेडक्रॉस समिति में करवाएं पंजीकरण।

rktvnews

दुमका के दो नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान — नीति आयोग द्वारा “यूज़ केस चैलेंज अवार्ड” से सम्मानित हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 मई 24

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment