RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योग और योगाभ्यास स्वस्थ रहने के लिए जरूरी: आचार्य मुकुंद आनंद!योगाभ्यास नियमित करना होगा:डॉ रोहित तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर से लगातार कार्यक्रम होने के संदेश मिल रहे हैं। अनेक संगठनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे सरल और लोकप्रिय माध्यम बनते जा रहा है।करे योग रहे निरोग,योग मिटाए रोग, यह केवल नारा ही नहीं बल्कि ऋषि मुनियों की हजारों वर्ष पहले की खोज है।अपने भी स्वस्थ रहे और समाज को स्वस्थ रखने के लिए अनेक जानकारियां पुस्तकों के माध्यम से दी।योग की भारतीय परंपरा को विश्व स्तर तक ले जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे बड़ा योगदान है।
आरोग्य भारती और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महादेवा हनुमान मंदिर परिसर में योग का अभ्यास कराया गया तथा इससे संबंधित अनेक जानकारियां दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने की। विशेष प्रशिक्षक के रूप में आचार्य मुकुंद आनंद और डॉक्टर रोहित तिवारी फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे। आचार्य जी द्वारा योग से होने वाले फायदें पर विस्तार से चर्चा की और अभ्यास करा कर बताया। उन्होंने बताया कि इसके लिए नियमित दिनचर्या और खानपान विशेष रूप से रखना होगा। जिसे प्राप्त करने के लिए हमारे महर्षियों ने हजारों वर्ष की साधना की ।उस साधना को प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास करना होगा तभी इसका फायदा मिल सकता है। उन्होंने बताया कि हमने कोविड से लेकर अनेक रोगों के मरीजों को योगाभ्यास करके ठीक किया है।
वही डॉ रोहित तिवारी ने घुटना दर्द के लिए सही एक्सरसाइज करने का तरीका और उपाय बताया ।उन्होंने कहा कि ऐसे करने से घुटना दर्द ठीक होगा।उपस्थित सदस्यों में आरोग्य भारती के संयोजक सचिन सिन्हा, नीरज कुमार केसरी,प्रदीप कुमार सिन्हा, मुन्ना जी,चंदन कुमार गोलू जी,अमर,सत्यम, हिमांशु केसरी आदि रहे।

Related posts

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:आरटीओ के द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की दिलायी गई शपथ।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने वीर बालकों के शौर्य और बलिदान को याद करते उन्हें नमन किया, गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।

rktvnews

डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

rktvnews

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

जयपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शुभकामनाएं

rktvnews

Leave a Comment